छत्तीसगढ़

बड़ी चोरी मामले में बैंक मैनेजर, कब्जे से 3 देशी कट्टे बरामद

Tulsi Rao
9 July 2021 11:36 AM IST
बड़ी चोरी मामले में बैंक मैनेजर, कब्जे से 3 देशी कट्टे बरामद
x
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार। भाठापारा पुलिस ने बड़ी चोरी के दो आरोपियों यूपी निवासी राघवेंद्र राजपूत और अनिल प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से जेवरात, बाइक व 3 देशी कट्टे सहित कुल सवा लाख का माल भी बरामद किया गया है.

अपराध जगत का यह अनोखा मामला सामने आया है. जिसमे एक आरोपी अनिल प्रताप सिंह भाठापारा में देना बैंक में मैनेजर है. उसे पता था, कि शहर के किस क्षेत्र में धनाड्य लोग रहते है. उसके पास ऐसे घरो की सूची था, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे. वह अपने साथी राघवेंद्र को यूपी से बुलाकर इसकी जानकारी देता था. इसके बाद राघवेंद्र अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता था. एक और आरोपी प्रदीप उर्फ़ दीपेंद्र राजपूत अभी भी फरार है.

Next Story