छत्तीसगढ़

बैंक प्रबंधन ने नगर निगम को लगाया चुना, 79 लाख किया गबन

Nil dhankar
15 April 2025 1:49 PM IST
बैंक प्रबंधन ने नगर निगम को लगाया चुना, 79 लाख किया गबन
x
छग

कोरबा। नगर निगम के खाते से 79.42 लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। सीएमएस कंपनी डेली कलेक्शन की राशि एक्सिस बैंक को भेज रही थी। लेकिन 2023 जनवरी से 2024 जनवरी तक पैसा जमा ही नही हुआ।

निगम को जब पता चला कि यह राशि बैंक में जमा नहीं हुई, तो जांच शुरू की गई। जिसके बाद नगर निगम के प्र. सहायक लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार सिकदार ने एक्सिस बैंक प्रबंधन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि तत्कालीन एक्सिस बैंक प्रबंधन ने राशि का गबन किया है।

मामला जिले के टीपी नगर ब्रांच का है। निगम ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि एक्सिस बैंक की कोरबा शाखा में निगम के खाते में यह राशि जमा नहीं की गई। थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत गबन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन और निगम कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story