छत्तीसगढ़

बैंक कर्मी आज भी अवकाश पर

Nil dhankar
6 April 2023 8:01 AM IST
बैंक कर्मी आज भी अवकाश पर
x
छग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दूसरे दिन भी सहकारी बैंक कर्मी अवकाश पर रहेंगे। बता दें कि कल यानि बुधवार से सहकारी बैंक कर्मी अवकाश पर है। सभी बैंक कर्मी विधायक के मारपीट करने के विरोध में अवकाश पर हैं।

संभागभर के करीब 29 शाखाओं में कामकाज पर विराम लगा हुआ है। कार्रवाई नहीं होने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक बृहस्पति सिंह ने बैंक कर्मी से मारपीट की थी। बैंक कर्मी के अवकाश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Next Story