छत्तीसगढ़

बैंक कर्मी के घर चोरी का मामला, एक आरोपी हिरासत में

Nil dhankar
21 April 2022 10:38 AM IST
बैंक कर्मी के घर चोरी का मामला, एक आरोपी हिरासत में
x
पूछताछ जारी

बिलासपुर। बैंक कर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक सकरी क्षेत्र के गोकुल नगर में रहने वाली प्रियंका बघेल निजी बैंक में काम करती हैं। उनके पति भी बैंककर्मी हैं। कल सुबह प्रियंका और उनके पति अपनी ड्यूटी पर चले गए।

इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। शाम को वे ड्यूटी से वापस आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी से सोने की चेन, चांदी की पायल, 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डाग स्क्वायड की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Next Story