छत्तीसगढ़

बैंक ग्राहक 10 अप्रैल से पहले निपटा लें काम, नहीं तो होगी परेशानी

Nil dhankar
8 April 2023 4:39 PM IST
बैंक ग्राहक 10 अप्रैल से पहले निपटा लें काम, नहीं तो होगी परेशानी
x
छग

अंबिकापुर। सहकारी बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों विधायक बृहस्पत सिंह ने सहकारी बैंक के कर्मचारी को सबके सामने बीच बाजार में थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जमकर बवाल मचा। जिसके बाद बैंक कर्मचारी 2 दिन का सामूहिक अवकाश ले चुके हैं। इसके बाद अब बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे संभाग की सभी शाखाओ के प्रभावित होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें इससे पहले बैंक कर्मी 2 दिन का सामूहिक अवकाश कर चुके है। जिसके बाद अब शासन स्तर से कोई पहल नहीं होने पर बैंक के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

Next Story