छत्तीसगढ़

नहाने के दौरान डूबा बैंक कैशियर, खोजबिन जारी

Nilmani Pal
21 Nov 2022 1:00 PM IST
नहाने के दौरान डूबा बैंक कैशियर, खोजबिन जारी
x

सुकमा। कोंटा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर तिरुपति राव शबरी नदी में नहाने के दौरान डूब गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से खोजबीन कर रही है। अब तक तिरुपति राव का पता नहीं चल पाया है।

कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गए तिरुपति राव को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो पानी में डूब गए। दूर खड़े दो युवकों ने इस घटना को देख लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने नदी में नाव के सहारे कैशियर की खोज कर रहे हैं। शबरी नदी में हर साल कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है। खासकर बाहरी व्यक्ति जिन्हें शबरी नदी की गहराई की जानकारी नहीं होती।

जांच में बात पता चली है कि तिरुपति कार्तिक माह में हर सोमवार को शबरी नदी में सुबह नहाने आते थे। आखिरी कार्तिक सोमवार सुबह भी नहाने के दौरान वे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस सर्चिंग कर रही है।


Next Story