छत्तीसगढ़

जेल में हुआ बनिया-ईरानी गैंगवार, दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक घायल

Shantanu Roy
13 Jun 2026 11:26 PM IST
जेल में हुआ बनिया-ईरानी गैंगवार, दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक घायल
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद और रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे और चाकू तक का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में एक युवक पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सिर में चाकू लगने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, यह विवाद मोहसिन गैंग और दूसरे पक्ष के उत्तम बेहरा एवं पंकज बेहरा गुट के बीच हुआ। हालांकि बाद में यह भी स्पष्ट हुआ कि उत्तम और पंकज का सरनेम बेहरा नहीं है, लेकिन दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते तनाव बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत सिविल लाइन इलाके के पंडरी तालाब के पास हुई, जहां दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लाठी-डंडों के साथ चाकूबाजी शुरू हो गई। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा पहले से चल रही रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय जेल में बंद गैंग से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया था, जिसके चलते यह हिंसक झड़प हुई। घटना में मोहसिन की भी जमकर पिटाई होने बात सामने आई है। वहीं पंकज को सिर में चाकू लगने से गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद पुरानी आपसी रंजिश और गैंग गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस झगड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार गश्त की जा रही है।
Next Story