छत्तीसगढ़
बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार: नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी का मामला
Shantanu Roy
17 March 2025 6:37 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बांग्लादेश से नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने वाले बांग्लादेशी युवक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक, हृदोय कुमार शर्मा, नाबालिग को लेकर तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में छिपकर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
मामले की सूचना नागपुर की सामाजिक संस्था फ्रीडम फर्म से मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक बांग्लादेश के जशोर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं, पॉक्सो एक्ट और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Tagsबांग्लादेशी युवकनाबालिग अपहरणजबरन शादीबिलासपुर पुलिसगिरफ्तारीपॉक्सो एक्टपासपोर्ट अधिनियमफ्रीडम फर्मBangladeshi youthminor kidnappingforced marriageBilaspur policearrestPOCSO ActPassport ActFreedom Firmछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





