छत्तीसगढ़

बलवा केस, फरार चल रहे आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Nilmani Pal
16 Feb 2023 10:18 AM IST
बलवा केस, फरार चल रहे आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
x
छग

जांजगीर। गाय खोजने के बहाने घर का ताला तोड़कर मारपीट करने व गाली गलौज करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 27 दिसंबर को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिरगहनी निवासी संजीव कुमार सांडे एवं अन्य लोग 25 दिसंबर की रात दरवाजा कुंडी को तोड़कर घर में घुसकर गाय खोजने के बात को लेकर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट व छेडखानी करने की शिकायत की थी।

पुलिस ने आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था। इस दौरान 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संजीव कुमार सांडे एवं विवेक कुमार सांडे दोनों को गिरफ्तार किया है।

Next Story