छत्तीसगढ़

बलरामपुर पुलिस का चलित थाना अभियान

Shantanu Roy
20 April 2026 8:00 PM IST
बलरामपुर पुलिस का चलित थाना अभियान
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। रामानुजगंज जिले में पुलिस द्वारा ‘चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)’ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियमों और विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में बारी-बारी से चलित थाना आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी अपराध की स्थिति में सही कदम उठा सकें। इस दौरान पुलिस टीम गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और अन्य धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही बचाव के उपायों में मजबूत पासवर्ड रखने, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने जैसी सावधानियां बताई जा रही हैं। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी जा रही है।
इसके अलावा पुलिस द्वारा नशामुक्ति पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध कानून, टोनही प्रताड़ना और बाल श्रम जैसे मुद्दों पर भी जागरूकता दी जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर उनकी सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही नए कानूनों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सख्त सजा के प्रावधानों की जानकारी भी साझा की जा रही है।
यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है और इससे समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं।
Tagsबलरामपुर पुलिसचलित थानाजनजागरूकता अभियानसाइबर अपराधनशामुक्तियातायात नियमग्रामीण जागरूकताबलरामपुर जागरूकताबलरामपुर चलित थानाBalrampur PoliceMobile Police StationPublic Awareness CampaignCyber ​​CrimeDrug De-addictionTraffic RulesRural AwarenessBalrampur AwarenessBalrampur Mobile Police Stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story