छत्तीसगढ़
बलरामपुर पुलिस महकमे में हड़कंप, 15 दिनों में दो टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित
Shantanu Roy
2 July 2025 7:08 PM IST

x
छग
बलरामपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव और दो प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के पश्चिम बंगाल चले गए थे। वहां भी उनके व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो एसपी ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
15 दिनों में निलंबित हुए 10 पुलिसकर्मी
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले पंद्रह दिनों के भीतर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो थाना प्रभारियों समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले, राजपुर थानेदार को लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया था। इसके अलावा छह अन्य पुलिसकर्मी भी निलंबन की कार्रवाई की चपेट में आ चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश
एसपी वैभव बैंकर की ये लगातार कार्रवाइयाँ साफ संकेत देती हैं कि विभागीय अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस महकमे में इन निर्णयों से हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सतर्कता बरतने के संकेत दिए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी का फोकस पुलिसिंग में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





