छत्तीसगढ़
बलरामपुर : टोप्पो को सौंपा सहायक ग्रेड-03 का नियुक्ति पत्र
Nil dhankar
10 May 2022 7:00 AM IST

x
बलरामपुर। विकासखण्ड कुसमी के शासकीय माध्यमिक शाला हर्री के प्रधान पाठक स्व. राजकिशोर टोप्पो का 13 अप्रैल 2021 को सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने से उनके पुत्र राविन्स टोप्पो ग्राम पोस्ट उमको तहसील शंकरगढ़ को उनके द्वारा दी गई सहमति एवं अन्य शपथ पत्रों के आधार पर सहायक ग्रेड-03 के पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 1900 में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर विकासखण्ड शंकरगढ़ में अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की।
Next Story





