छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार अग्निकांड: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 March 2025 6:48 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक 191 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से कई को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
दीपक धृतलहरे (32 वर्ष) – निवासी दशरमा
सुशील बंजारे (32 वर्ष) – निवासी भाटागांव
भुवनेश्वर सिंह डहरिया (27 वर्ष) – निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार
घटना का पूरा विवरण
15-16 मई 2024 की रात गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के पूज्य जैतखाम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश था और वे न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा भी की थी। इसके बावजूद 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया, जिससे सरकारी संपत्तियों को करीब 12.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने अब तक इस मामले में 43 प्रकरणों में 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, और अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
Tagsबलौदाबाजार (Balodabazar)कलेक्टर कार्यालय (Collector Office)अग्निकांड (Fire Incident)आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)गिरफ्तार (Arrested)न्यायालय (Court)रिमांड (Remand)पुलिस (Police)आरोपी (Accused)सतनामी समाज (Satnami Community)जैतखाम (Jaitkham)हिंसा (Violence)सरकारी संपत्ति (Government Property)गृह मंत्री (Home Minister)न्यायिक जांच (Judicial Inquiry)हंगामा (Protest)उपद्रवी (Rioters)
Next Story





