छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार : 2 आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Nil dhankar
22 Nov 2022 4:09 PM IST

x
बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में संतोष साहू पिता चिरौंजी साहू, निवासी ग्राम मनोहरा, तहसील सिमगा एवं सुरेश यादव पिता लखन यादव, निवासी ग्राम जरौद, तहसील सुहेला हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
Next Story





