छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Nilmani Pal
15 Aug 2022 1:19 PM IST
बलौदाबाजार: संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
x

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे,बजरंग दुबे,डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, अनुपम तिवारी,रामरतन दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Next Story