छत्तीसगढ़

बालोद एसपी ने ली साप्ताहिक जनरल परेड

Nil dhankar
2 March 2024 8:40 AM IST
बालोद एसपी ने ली साप्ताहिक जनरल परेड
x

बालोद। पुलिस अधीक्षक एसआर भगत द्वारा रक्षित केंद्र बालोद परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया। जनरल परेड में उपस्थित समस्त टोलियों का ड्रेसिंग टर्न आउट, स्क्वॉड ड्रिल व राइफल अभ्यास का निरीक्षण किया गया।

एमटी शाखा के वाहनों का अवलोकन कर कमियों को पूरा करने निर्देशित किए। इस दौरान ओ.आर रिपोर्ट एवं गुजारिश हेतु उपस्थित हुए अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके समस्या का निराकरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक जनरल परेड में एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा और जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Next Story