छत्तीसगढ़

CISF मैत्री कप क्रिकेट में बालोद पुलिस की टीम रही फाइनल विजेता

Nil dhankar
1 Jun 2023 9:40 AM IST
CISF मैत्री कप क्रिकेट में बालोद पुलिस की टीम रही फाइनल विजेता
x

दुर्ग। सेक्टर 01 भिलाई के बीएसपी क्रिकेट मैदान में आयोजित CISF मैत्री कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट में काई जिलों के पुलिस टीम सहित पैरामिलिट्री फोर्स, बीएसपी टीम, SBI HDFC बैंक टीम एवं मेडिकल विभाग के क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।

जिसमें जिला पुलिस बालोद के खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर विपक्षी टीमों को पराजय करते हुए आरटीसी उतई टीम के द्वारा 12 ओवर के फाइनल मैच में दिए गए टारगेट 103 रन को बालोद पुलिस ने महज 07 ओवर में लक्ष्य पूरा कर 07 विकेट से मात देकर विजयी हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बालोद पुलिस चैंपियन टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर पूरे टीम को शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों के नाम:- निरीक्षक बलराम श्याम,

आरक्षक. जनेश्वर प्रसाद

आर. कीर्ति निषाद,

आर. चंद्रशेखर,

आर. सुमित पटेल,

आर. कुंभलाल वर्मा,

आर. परमेश्वर सिंह,

आर. प्रवीण,

आर. बनवारी लाल,

आर. शैलेंद्र,

आर. राजेश,

आर. संजय,

आर. राजकुमार,

आर. अजय सिन्हा,

Next Story