छत्तीसगढ़

बालोद : धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में हो रही व्यवस्थित खरीदी

Admin2
16 Dec 2020 3:43 PM IST
बालोद : धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में हो रही व्यवस्थित खरीदी
x

बालोद। तहसीलदार रश्मि वर्मा ने बताया कि कतिपय शिकायत पर कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की पहुॅचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में 26 किसानों का धान खरीदी का टोकन काटा गया है, जिसके विरूद्ध 26 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है। वहॉ उपस्थित किसानों, नायब तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक के समक्ष धान के बोरों की तौल की गई। बोरों की तौल सही पाई गई। अतः कथित शिकायत निराधार है एवं सभी किसान उक्त तौल से संतुष्ट हैं।

Next Story