छत्तीसगढ़

बालोद : लोन मेला का आयोजन 26 अक्टूबर को

Nilmani Pal
24 Oct 2021 11:45 AM IST
बालोद : लोन मेला का आयोजन 26 अक्टूबर को
x

बालोद। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा 26 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक लोन मेला का आयेाजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जाएगा। लीड बैंक प्रबंधक प्रणय दुबे ने बताया कि इसमें जिले के सभी बैंको द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए कैंप लगाकर सभी शासकीय योजनाओं के तहत् ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण के उद्देश्य से व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न शासकीय योजनाओं के साथ-साथ उनको वित्त पोषित करने के लिए वित्तीय समन्वय की जानकारी (वित्तीय साक्षरता) एवं ऋण संबंधी विस्तृत जानकारी बैंक अधिकारियों द्वारा दी जाएगी।

Next Story