छत्तीसगढ़

बालाजी होटल सील, 18 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा था

jantaserishta.com
25 Oct 2025 6:38 PM IST
बालाजी होटल सील, 18 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा था
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: महासमुंद के बालाजी होटल की तीसरी मंजिल पर रात में चल रहे जुआ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस मामले में आज होटल को सील कर दिया गया है.
जुआ खेलने की सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बालाजी होटल पहुंची. जहां उन्होंने पहले होटल मे रहने वालों को बाहर निकाला, जिसके बाद होटल को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध एक्ट के तहत सील कर दिया.
बता दें कि 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1.30 बजे पुलिस की टीम बालाजी होटल छापामार कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 18 लोगों को हिरासत में लिया था. मौके से पुलिस ने ताशपत्ती, 7.64 लाख कैश, 10 वाहन और 19 मोबाइल जब्त किया था.
बालाजी होटल पर सील करने की कार्रवाई के बाद एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बालाजी होटल को सील किया गया है. होटल संचालक अजय नायडू की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null