छत्तीसगढ़
बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस और रिवाल्वर...थाने में जमकर बवाल
jantaserishta.com
4 July 2023 7:13 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के के अंजोरा चौकी में बजरंग दल के दो गुट आपस में भिड़ते नजर आए. इस घटना के दौरान पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी जब्त किया. दो गुटों में बढ़ते विवाद को देख पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर अंजोरा थाने को छावनी में तब्दील कर दिया. वहीं बजरंग दल के संयोजक ने एसपी शलभ सिन्हा को शिकायत पत्र सौंपकर अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
दरअसल, दुर्ग निवासी राकेश लोचन तिवारी पर बजरंग दल के नाम से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया. इस वसूली की शिकायत के लिए पीड़ित के साथ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बजरंग दल के लोग अंजोरा चौकी पहुंच गए. वहीं दूसरी ओर राकेश लोचन तिवारी के साथ भी बड़ी संख्या में लोग अंजोरा चौकी पहुंचे इसके बाद दोनों ही गुटों में विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ता देख पुलिस भी अलर्ट हुई और अन्य थानों के बल को अंजोरा चौकी में तैनात किया गया. इस दौरान कई लोगों के द्वारा हॉकी, स्टिक, रॉड और रिवाल्वर भी लहराए गए. चौकी प्रभारी के अनुसार रवि निगम नामक बजरंग दल के व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकालकर दूसरे गुट के लोगों पर चलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने जब्त किया.
Tagsदुर्गदुर्ग न्यूज़दुर्ग पुलिसबजरंग दलबजरंग दल वीडियोDurgDurg NewsDurg PoliceBajrang DalBajrang Dal Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





