
x
प्रतीकात्मक तस्वीर.
छत्तीसगढ़.
पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस ने अंधे कत्ल के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने लाश की पहचान कर ली हैं। मृतक की पहचान एक बैगा के तौर पर हुई है। बैगा झाड़फूंक कर अपना जीवनयापन करता था। संभवतः उसका यही पेशा उसकी मौत का कारण भी बना।
इस बारे में बताया गया हैं की बैगा के पास एक बीमार शख्स अपनी बीमारी का इलाज करा रहा था, लेकिन लगातार झाड़फूंक के बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इस बात से परेशान मरीज ने बैगा की जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई के बाद ही गंभीर तौर पर घायल बैगा की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं। आरोपी का नाम सुखीराम हैं। वह सरगुजा जिले का रहने वाला हैं। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कत्ल के इस मामले को सुलझा लिया हैं।
Tagsपत्थलगांवपत्थलगांव न्यूज़पत्थलगांव पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़pathalgaonpathalgaon newspathalgaon policemurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





