छत्तीसगढ़

बैगा बेटे ने की हत्या, मां करती थी तांत्रिक क्रिया का विरोध

Nilmani Pal
26 April 2026 10:38 AM IST
बैगा बेटे ने की हत्या, मां करती थी तांत्रिक क्रिया का विरोध
x
छग

दंतेवाड़ा। जिले में बेटे ने हंसिए से अपनी ही मां को काट डाला। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मां पर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, वारदात 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका में हुई है। शिकायतकर्ता कोवा मरकाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी आयते मरकाम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में बैठे थे और आम छील रहे थे। उसी दौरान उसका बेटा बुधराम मरकाम अपनी बुआ के लिए झाड़-फूंक करने लगा। बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान उसने अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने के लिए भेजा। इसी बीच रात करीब 10 बजे उसकी मां आयते मरकाम ने उसे झाड़-फूंक करने से मना किया और इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर बुधराम मरकाम गुस्से में आ गया। उसने अपनी मां के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में रखे हंसिए से उसके सीने में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आयते मरकाम (53) की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोवा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने आरोप बुधराम मरकाम (34), निवासी ग्राम धनीकरका को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।

Next Story