छत्तीसगढ़

बघेल जी, भगवान के घर देर है। अंधेर नहीं !!, भूपेश के आरोप पर बीजेपी नेता का बयान

Nil dhankar
20 Oct 2025 3:42 PM IST
बघेल जी, भगवान के घर देर है। अंधेर नहीं !!, भूपेश के आरोप पर बीजेपी नेता का बयान
x

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आरोप पर बीजेपी नेता उज्जवल दीपक का बयान आया है, उन्होंने कहा, बघेल जी, भगवान के घर देर है । अंधेर नहीं !! ये वक्त है आत्मनिरीक्षण का । सोचिए आपने कितना अन्याय किया होगा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ, की आपको ये दिन देखना पड़ रहा है ।

किसी और की कृपा नहीं, केवल आपके कुकर्मों के कारण बेटा जेल में है । उन युवाओं की हाय लगी है आपको जिनकी नौकरियां बेची गई थीं । उन माताओं बहनों की हाय लगी आपको, जिनसे शराबबंदी का वादा कर आपने सत्ता प्राप्त की और फिर नक़ली शराब का खेल किया ! खैर, दीपावली के बहाने भगवान राम की शरण में आख़िर आप आ ही गए हैं क्यूँकि श्री राम को तो आपके पूज्य पिताजी बहुत अच्छे शब्दों में संबोधित करते ही थे ।जय श्री राम ।

बघेल ने लगाया था ये आरोप

दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं।

Next Story
null