बारदाना प्रभारी डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस का खुलासा

महासमुंद। अमरकोट धान उपार्जन केन्द्र में शासन को डेढ़ करोड़ रुपए की क्षति पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शासन को 1 करोड़ 65 लाख 80 हजार 908 रुपए क्षति पहुंचाई थी। जिस पर थाना सरायपाली में धोखाधड़ी एवं गबन की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में लम्बे समय से फ रार दोनों आरोपियों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला यह है कि 20 मई 2025 को प्रार्थी अमृत लाल जगत निवासी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर ने आरोपी कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, तेजराम पटेल निवासी चकरदा, राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा सभी थाना सरायपाली जिला महासमुंद के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। क्योंकि धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के भौतिक सत्यान धान खरीदी वर्ष 2024-25 में बारदानों की संख्या 14221 में भौतिक सत्यापन करने पर 11416 बोरी धान कम पाया गया था। बोरा के आधार पर प्रतिबोरा 40 किलो ग्राम प्रतिमानक बोरा के आधार पर 4566.40 च्टिल प्रति च्टिल 3100 रुपए की दर से 1 करोड़, 65 लाख, 80 हजार 908 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति की थी। इस मामले की जांच में धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल निवासी चकरदा एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा को दोषी पाये जाने के लिखित आवेदन पर अपराध कायमी कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी राजेन्द्र पटेल ने 2 फरवरी को न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया था एवं प्रकरण के अन्य दो आरोपी कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा तथा तेजराम पटेल निवासी चकरदा कायमी दिनांक से लगातार फरार थे। दोनों आरोपियों को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही थी। किन्तु दोनों आरोपियों का कहीं पता नहीं चल रहा था। तकनीकी जांच सहायता से दोनों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर 3 अप्रैल को कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा थाना सरायपाली जिला महासमुंद व तेजराम पटेल निवासी चकरदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।





