छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन पर छूट गया पैसों से भरा बैग, RPF जवानों की ईमानदारी ने जीता दिल
jantaserishta.com
12 Oct 2026 1:20 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
भानुप्रतापपुर: दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर छूटा हुआ ट्रॉली बैग यात्री को लौटाकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सतर्कता और ईमानदारी की मिशाल पेश की है। यात्री के बैग में नकद के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। ऐसे में यात्री ने अपना बैग वापस पाकर राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के व्यवसायी विजय धामेचा दिल्ली से लौटने के बाद दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर अपनी कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान वे अपना एक ट्रॉली बैग स्टेशन पर ही भूल गए। बैग पर RPF के जवानों की नजर पड़ी, जिसके बाद उसे सुरक्षित रख लिया गया।
सोमवार सुबह RPF ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद बैग व्यवसायी विजय धामेचा को वापस सौंप दिया। बैग में बड़ी रकम और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिलने से यात्री को राहत मिली। इस सराहनीय कार्य में सहायक उप निरीक्षक किरण बेंजामिन, एल.आर. मंडावी तथा हेड कांस्टेबल अमर ज्योति राव की भूमिका रही। RPF की इस सतर्कता और ईमानदारी की सराहना की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





