छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Shantanu Roy
30 Aug 2025 11:14 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व.मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन 30 अगस्त को इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेल के विषय पर वाद - विवाद, फिटनेस टॉक का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कार्यक्रम में शिक्षक/ व्यायाम शिक्षक संजीव साहू ब्लॉक नोडल, गिरीश शर्मा, महेंद्र राजपूत, होरी साहू, महेंद्र यादव इत्यादि के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





