छत्तीसगढ़

कैंसर पीड़िता की राशि रोकने वाला बाबू सस्पेंड

Nil dhankar
24 April 2026 1:18 PM IST
कैंसर पीड़िता की राशि रोकने वाला बाबू सस्पेंड
x

रायपुर। रायपुर में कैंसर पीड़ित महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रोकने के मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिम्मेदार बाबू को निलंबित कर दिया। वहीं प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महज दो दिनों के भीतर करीब 2 लाख रुपए की राहत राशि जारी कराने के निर्देश दिए, जिससे लंबे समय से अटकी मदद तुरंत मिल सकी।

जानकारी के अनुसार कैंसर से जूझ रही व्याख्याता ने इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद संचालनालय लोक शिक्षण को प्रस्ताव भेजा गया और तेजी से प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिन के भीतर राशि स्वीकृत कर संबंधित डीडीओ को भुगतान के लिए जारी कर दी गई।

Next Story