
अनिल आलू, ओम खेमानी, सुरेश, सतीश, आशू शर्मा पिंटू जैसे बड़े खाईवाल को कब पकड़ोगे साहब?
पुलिस की पकड़ से बाहर सटोरियों का जलवा, कार से ऑनलाइन सट्टे में दिखा रहे कमाल
अनिल आलू कटोरा तालाब, ओम खेमानी, सुरेश सतीश आशू शर्मा पिंटू न जाने कितने सट्टा खाईवाल पुलिस की पकड़ से बाहर
कबीर नगर, सरस्वती नगर, बीरगांव, गोकुल नगर, महावीर नगर, विशाल नगर, तेलीबांधा हर जगह खुलेआम सट्टा
बाबू पठान और इमरान उफऱ् ईमू पुलिस की पकड़ से बाहर होने कारण पुलिस की सेटिंग बताकर क्रिकेट सट्टा माफिय़ा डीगै हाँक रहे
राजधानी के सभी रिसॉर्ट होटल और दूर दराज़ के इलाकों की कॉलोनियों के सुनसान मकानों में सत्ता माफिय़ाओं ने अपना खाईवाली का अड्डा बनाया
सट्टा खाईवाल खुले तौर पर लेनदेन हवाला के माध्यम से कर रहे हैं इसका पु ता सबूत जनता से रिश्ता अख़बार के पास मौैजूद
रायपुर (जसेरि)। राजधानी में आगामी 10 और 13 मई को आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। 10 मई को बेंगलुरु और मुंबई तथा 13 को कोलकाता से मुकाबला होते राजधानी में दर्शक देखेंगे। आईपीएल सीजन 2026 के दूसरे फेस का शेड्यूल जारी होने के साथ ही सटोरियों ने भी उस शेड्यूल के मुताबिक पुरे छत्तीसगढ़ में खाईवालों को बिठा रखा है। खेलप्रेमी मैच का लुत्फ़ उठाएंगे दूसरी तरफ सटोरिये खाईवालों और अपने गुर्गो के साथ सट्टे का दांव लगाकर लुत्फ़ उठाएंगे। जानकारी के मुताबिक तैयारी दोनों तरफ लगभग पूरी हो चुकी है। यह बताया जा रहा है कि सटोरिया बाबू पठान का गुर्गा इ मू उफऱ् इमरान कोटा, गुढिय़ारी, सरस्वती नगर, और कबीर नगर क्षेत्र में आईपीएल सट्टे का ठेका लेकर पुलिस से सेटिंग करने में लग चूका है , सूत्रों के मुताबिक उसका यह भी दावा है कि पुलिस से सेटिंग और संरक्षण अपने दम पर कराएगा जिसके लिए कुछ पुलिस वालों से बात भी हो चुकी है है हालांकि इस बात की पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता लेकिन सूत्र के मुताबिक बात सौ प्रतिशत सही है ऐसा उसके करीबी बता रहे हैं। यदि ये बात सही होती है तो यह ठेका लेने की नई प्रथा की शुरुआत होगी। दूसरी ओर सटोरिये ओम खेमानी, अनिल आलू, आशु शर्मा भी राजधानी में अलग अलग इलाकों की जि मेदारी स हाल रहे हैं। जो पुलिस की पकड़ से कई महीनो से बाहर हैं और राजधानी के बाहर से ही अपनी दांवपेंच का प्रदर्शन करेंगे, वे अपने गुर्गो से ही सट्टा खिलवायेंगे। राजधानी के बाहर सट्टा माफियाओं ने अपनी रंगत अभी से जमा ली है और सिर्फ तारीख का इंतजार कर रहे हैं। मजे की बात ये है कि राजनीतिक पार्टियों में सीधा दखल इन सटोरियों का होने से पुलिस भी सीधे इन पर हाथ डालने से कतराती है इसी बात का फायदा ये सटोरिये उठा रहे हैं। फार्म हाउस और होटल में इन सटोरियों ने पहले से ही बुकिंग करा ली है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का पहला मैच छत्तीसगढ़ में कई हजार करोड़ के सौदे निपटाने का दावा सट्टा माफिया कर रहे हैं।
सट्टा माफियाओं ने पैसे के दम पर अधिकारियों को अपने अधीन करने का दावा करने से नहीं चूकते। राजधानी के रेस्टोरेंट और कैफे को अपना अड्डा बना चुके हैं राजधानी के बड़े सटोरिये वही से वन तो का फॉर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार चारो ओर फ़ैल गया है। आईपीएल की तारीख की घोषणा होते ही सटोरियों में हलचल और भी ज्यादा बढ़ गई है। सट्टा किंग भले ही छुप गए हों, लेकिन उनके गुर्गे गली-मोहल्लों, किराए के लैटों और होटलों से बेखौफ होकर सट्टा खिला रहे हैं। जनता से रिश्ता लगातार पुलिस को इस अवैध गतिविधि के प्रति आगाह करता रहा है, इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में क्रिकेट सट्टा धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। हालांकि पुलिस ने विगत माह लगातार सट्टा माफियाओं को पकडक़र जेल की सलाखों में डाला लेकिन जमानत मिलते ही फिर से नेटवर्क सक्रिय कर लिया। अधिकांश सट्टा माफिया अंदर बाहर की परवाह नहीं करते और उनका सट्टे का कारोबार बेधडक़ चलता रहता है। पुलिस ने सट्टा माफियाओं के नेटवर्क को अंतिम छोर तक वार कर बंद कराना होगा।
मोबाइल-लैपटॉप से लेनदेन कर रहे : सटोरिये मोबाइल, लैपटॉप और महादेव एप के जरिए आसानी से करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर लेते हैं। सटोरिए इंस्टेंट बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने लगे हैं। जो 5 से 10 मिनट में खुल जाते हैं। वेरिफिकेशन से पहले ही इन खातों में लाखों का लेनदेन कर अकाउंट बंद कर देते है जिससे ये पुलिस के पकड़ में नहीं आ पते या पकड़ में आने में काफी वक्त लग जाता है हालांकि अब बैंक वाले भी इन सब बातो को देखते हुए अलर्ट हो गए हैं
हर मोहल्लो और कालोनियों में सट्टे का नेटवर्क : नेहरू नगर, नयापारा, संतोषीनगर, संजय नगर,समता कॉलोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर, शैलेन्द्र नगर कटोरा तालाब, न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह भाटागांव तात्यापारा स्टेशन रोड शुक्रवारी बाजार, गोगांव, गुढिय़ारी,समेत राजधानी की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में किराए के लैटों से सट्टे का कारोबार चल रहा है। सटोरिए ऑनलाइन एप के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं, जिनका सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से बताया जा रहा है वे उन्ही के माध्यम से राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अपना नेटवर्क फैलाये हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाजों और खाईवालों के तार मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ दुबई तक जुड़े हैं। किसी भी विवाद या रकम फंसने की स्थिति में खाईवाल अपने गुर्गों को सामने कर उनके माध्यम से लोगों को धमकाने में पीछे नहीं रहते।
किराए के लैट और होटल मु य केंद्र : सटोरिये अब किसी एक ठिकाने से सट्टा संचालित नहीं करते बल्कि जगह बदल-बदल कर अलगअलग कालोनियों या मोहल्लो में किराये का मकान या लैट लेकर अपना काम करते हैं। हाल में ही पहके गए अधिकतर सटोरिये इसी तरह से सट्टा संचालित करते मिले थे। मतलब अब सटोरिए हाई-स्पीड इंटरनेट और आधुनिक संसाधनों के साथ किराए के लैटों और होटलों से सट्टा संचालित कर रहे हैं। कटोरातालाब क्षेत्र का अनिल आलू पहले पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, लेकिन अब वह भूमिगत होकर बड़ा सट्टा कारोबारी बन गया। इस आईपीएल में भी उसके गुर्गे ही खाईवाली करेंगे।
गांव-गांव तक पहुंचा सट्टा : सट्टे का नेटवर्क अब शहरों तक सीमित नहीं रहा। तिल्दा, भाटापारा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव समेत छोटे कस्बों और गांवों तक खाईवालों के गुर्गे घूम-घूमकर सट्टा खिला रहे हैं।
गली मोहल्ले में चौके-छक्कों पर जमकर सट्टा : आईपीएल सट्टा शुरू होते ही राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सटोरियों ने कब्जा जमा लिया है। राजधानी में बाबू पठान और इमरान सबसे बड़े सट्टा माफिय़ा है जिनके गुर्गे पूरे छत्तीसगढ़ अपना क़ब्ज़ा जमाए हुए है। शहर में गली मोहल्ले में चौके छक्कों पर जमकर सट्टा चल रहा है। शहर के कई बड़े नामचीन खाईवाल जो आज- तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस कार्रवाई तो लगातार कर रही है पर गुर्गे ही पकड़ा रहे है गुर्रे के आका तो साफ बच निकल रहे है। अनिल आलू कटोरा तालाब, ओम खेमानी सुरेश सतीश आशू शर्मा पिंटू न जाने कितने सट्टा खाईवाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। वृहीं कबीर नगर सरस्वती नगर, बीरगांव, गोकुल नगर, महावीर नगर, विशाल,नगर, तेलीबांधा सहित हर जगह सट्टा खुलेआम चल रहा है । क्रिकेट की दिवाली ढ्ढक्करु की धूम धड़ाके के साथ खाईवाल औऱ बुकी जमकर दीवाली मना रहे हैं ।
सट्टा माफिय़ा अपने रसूख का भरपूर फायदा आईपीएल क्रिकेट में उठा रहे है। पूरे प्रदेश में सटोरियों का साम्राज्य चल रहा है। बाबू पठान और इमरान उफऱ् ईमू पुलिस की पकड़ से बाहर होने कारण पुलिस की सेटिंग बताया जा रहा है। क्रिकेट सट्टा माफिय़ा डीगै हाँक रहे हैं कि हमारी सेटिंग हो चुकी है और अब कोई हमारे गुर्गों पर कोई हाथ नहीूं डाल सकता। इस दावे के पीछे बड़ी कहानी सामने आ रही है।
राजधानी के सभी रिसॉर्ट होटल और दूर दराज़ के इलाकों की कॉलोनियों के सूनसान मकानों में सट्टा माफिय़ाओं ने अपना अघोषित मु यालय़ बना रखा है जहां प्रमुख सटोरियों का लीडर सटोरियों पर निगाह रखता है और सट्टे को पुलिस की आँखों में धूल झोंककर उसे सफलता पूर्वक संचालित कर रहा है। सट्टा खाईवाल औऱ बुकी सट्टे के पैसों का खुले तौर पर लेनदेन हवाला के माध्यम से कर रहे है, जिसका पुख़्ता सबूत जनता से रिश्ता अख़बार के पास उपलब्ध है।...





