छत्तीसगढ़

बाबू चला रहा रिश्वतखोरी का धंधा, जनपद पंचायत में है पदस्थ

Nilmani Pal
4 Oct 2024 4:33 PM IST
बाबू चला रहा रिश्वतखोरी का धंधा, जनपद पंचायत में है पदस्थ
x
छग

सक्ती SAKTI NEWS। जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा का चेक जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। कर्मचारी पिछले बार भी कम पैसा देने की बात करते हुए जेब में पैसा अंदर करता हुआ वीडियो में कैद हुआ है। CG NEWS

जानकारी के अनुसार जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बर्रा में विधायक निधि से 2 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसमे चेक जारी करने को लेकर जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा के द्वारा पैसे की मांग की थी।

वीडियो में सरपंच के द्वारा 500- 500 रुपए के 4 नोट टेबल में रखे दिख रहे हैं। वहीं पहले भी कम पैसा दिए जाने की बात जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू सरपंच से कह रहा है। जिसके बाद बाबू ने टेबल में रखे पैसे को अपने जेब में डालता नजर आ रहा है। फिलहाल, अधिकारी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

Next Story