छत्तीसगढ़
देश के लिए बाबा साहब का योगदान है अविस्मरणीय : सीएम भूपेश बघेल
Nil dhankar
14 April 2022 8:48 AM IST

x
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री और समाज सुधारक भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर नमन किया। और कहा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत और लोक हितैषी संविधान दिया, जिसकी नींव पर भारतीय लोकतंत्र निरंतर पल्लवित हो रहा है। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।
Next Story





