छत्तीसगढ़
मौके पर बना आयुष्मान कार्ड, ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज की मिली गारंटी
jantaserishta.com
5 May 2026 6:36 PM IST

x
रायपुर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजना’ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।
आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छटेरा में ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर ने ग्राम छटेरा निवासी रुप राम चक्रधारी के लिए राहत की नई किरण जगाई।
श्री चक्रधारी ने शिविर में प्रधानमंत्री वय वंदन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। हितग्राही रुप राम चक्रधारी ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज निःशुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देती हूँ।
प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं निःशुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: PMJAY पोर्टल या 'Ayushman App' के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाया जाता है।
‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।
Tagsजिला जनसम्पर्क कार्यालयरायपुररायपुर न्यूज़आयुष्मान कार्डDistrict Public Relations OfficeRaipurRaipur NewsAyushman Card
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





