छत्तीसगढ़

पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने आवास चौपाल का आयोजन

Nilmani Pal
23 Aug 2025 3:41 PM IST
पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने आवास चौपाल का आयोजन
x

बलौदाबाजार। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासो को तेजी से पूर्ण करने एवं हितग्राहियो को प्रोत्साहित करने हेतु पंचायतों में प्रत्येक गुरुवार को आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

आवास चौपाल में अप्रारम्भ या अपूर्ण आवासो की सूची का पठन एवं आवास अपूर्णता के कारणों की जानकारी हितग्राहियो से लेकर पूर्ण कराने प्रेरित किया जा रहा है।आवास निर्माण हेतु सामग्री क्रय तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की जानकारी दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसी हितग्राही को आवास निर्माण में कोई दिक्कत होने पर उसका समाधान किया जा रहा है।

Next Story
null