छत्तीसगढ़
World sickle cell day पर उपचार व बचाव के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक
Shantanu Roy
19 Jun 2024 10:50 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में विश्व सिकलसेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिकलसेल मरीजों को आमंत्रित कर सिकलसेल से उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया और सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला जशपुर में लक्षित जनसंख्या का सिकलसेल स्क्रीनिंग पूर्ण किया जा चुका है। सिकल सेल रोग या सिकल सेल एनीमिया (रक्ताल्पता) लाल रक्त कोशिकाओं से जुडी एक प्रमुख वंशानुगत विकार है।
जिसमें इन लाल रक्त कोशिकाओं का आकार अर्धचंद्रकार, हंसिया जैसा हो जाता है। ये असामान्य आकार की लाल रक्त कोशिका कठोर तथा चिपचिपी हो जाती हैं और रक्त वाहिकाओं में फँस जाती हैं जिससे शरीर के कई हिस्सों में रक्त एवं ऑक्सीजन का प्रवाह या तो कम हो जाता है या रुक जाता है। यह आसामान्य आकार लाल रक्त कोशिका के जीवनकाल को भी कम करता है तथा एनीमिया (रक्ताल्पता) का कारण बनता है, जिसे सिकल सेल एनीमिया के नाम से जाना जाता है। 19 जून को प्रत्येक वर्ष विश्व सिकलसेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संगवारी एनजीओ तथा सेलवियो के सहयोग से सिकलसेल रोगी के उपचार एवं जागरूकता के संबंध में कार्य किया जा रहा है। सिकलसेल रोग के प्रसार रोकने के लिये विवाह पूर्व सिकलसेल रिपोर्ट मिलान किया जाना चाहिये। सिकलसेल जांच एवं रोगियों के समग्र उपचार सुविधा जिले के जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। उक्त कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से संजय सिंह, सीएमएचओ डॉ. विपिन कुमार इंदवार, डीपीएम गणपत नायक, जिला नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कान्त आपट एवं सहा. नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार राठौर के साथ सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन से संतोष सोन, संगवारी देवेश सिंह, यूनिसेफ के प्रतिनिधि तेज सारथी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





