छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं खारून रेल विहार में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं जन संवाद

Shantanu Roy
31 May 2025 8:30 PM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन एवं खारून रेल विहार में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं जन संवाद
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न होकर एक विस्तारित चरणबद्ध में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध रूप से जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31 मई 2025 को यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु
दक्षिण
पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रायपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत खारून रेल विहार, स्वास्थ्य विभाग के साथ जागरूकता रैली, नुक्कड़ एवं जन संवाद एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

प्लास्टिक के रोकथाम, जल संरक्षण एवं वृक्ष बचाने का सन्देश नाटक के माध्यम से दिया गया। खुद को रोको खुद को टोको अपने से शुरुआत कर जन जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर पी मंडल एवं. मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक स सरकार कर्मचारी गण भी उपस्थित थे नुककड़ का नेतृत्व एस अरुण मुदलियार, नंदिनी गौंड, पी गोपाल नायडू, जग्गनाथ दास, माम्पी दास, विमल दास ने की स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story