छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Shantanu Roy
31 May 2026 8:12 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर 31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डे केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केन्द्र परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, बालक-बालिकाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देते हुए लोगों से धूम्रपान एवं अन्य नशे की आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है। साथ ही यह भी बताया गया कि धूम्रपान का दुष्प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। युवाओं को विशेष रूप से तंबाकू उत्पादों के भ्रामक एवं आकर्षक प्रचार-प्रसार से सतर्क रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों से धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन त्यागकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का समापन ’तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें-स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें’ के संदेश के साथ किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





