छत्तीसगढ़

आईटीआई सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nil dhankar
18 Feb 2026 6:00 PM IST
आईटीआई सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत आईटीआई सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंफोग्राफिक्स के दुष्प्रभाव एवं विभागीय योजनाएं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी एवं जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, कॉलेज, आईटीआई के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Story