छत्तीसगढ़
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
jantaserishta.com
8 May 2023 9:05 PM IST

x
रायपुर: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसीन विभाग में पीजी छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. वाई. मल्होत्रा, डॉ. हिमेश्वरी और डॉ. नेमेश ने मरीजों और उनके परिजनों को थैलेसीमिया रोग के बारे में बताया। उन्होंने इसके आनुवांशिक परीक्षण, रोकथाम, सावधानियों, परामर्श और प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने थैलेसीमिया के बारे में रोगियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
Tagsविश्व थैलेसीमिया दिवसडॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पतालरायपुरWorld Thalassemia DayDr. Bhimrao Ambedkar HospitalRaipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





