छत्तीसगढ़
नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविरो का आयोजन
Shantanu Roy
12 Jan 2026 11:33 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के विशेष योजना नालसा की योजना (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिले में अधिकार मित्रों के माध्यम से विशेष जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानो के निर्देशानुसार जिले के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों को नालसा के ’’डाॅन’’ अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों खासकर स्कूलों, काॅलेजो, हास्टल, छात्र क्लबो, युवा संगठनों और किशारों और युवाओं वयस्कों को जोड़ने वाले अन्य प्लेटफार्मो में युवाओं पर केन्द्रित जागरूकता सत्रों का आयोजन शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज अधिकार मित्र बाॅबी गंडेचा, त्रिभुवन ध्रुव और मोहित कुमार साहू के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी एवं शासकीय मिडिल स्कूल चिंगरौद पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा तथा नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इसके अलावा वृहद रूप से नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नालसा के डाॅन योजना के तहत नशीली दवाईयों एवं नशा के दूष्परिणाम प्रति जनमानस को जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को नशे दुष्परिणाम एवं होने वाले शारीरिक एवं मानसिक क्षतियों के बारे में जानकारी हो सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





