छत्तीसगढ़
जागरूक मतदाता स्वास्थ्य चुनाव की नीव , मतदान प्रतिशत बढ़ाना अहम लक्ष्य: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
28 March 2024 3:40 PM GMT
x
छग
रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी समर में पूरी तरह उतर चुके हैं भाजपा के अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन अपने चुनावी कौशल के कारण पूरे प्रदेश में पहले ही चर्चा में रहते हैं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के पश्चात से ही बृजमोहन सक्रिय हो चुके हैं और विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठके ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल से की बृजमोहन अग्रवाल आज खोपरा मंडल पहुंचे जहां उन्होंने खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कहा की हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है , एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं।
हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जायेगा। रायपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार और वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के खोरपा मंडल, अभनपुर मंडल, चम्पारण मंडल और नवापारा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनावी रणनीति के संबंध में उनसे चर्चा की। श्री अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मतदान के समय तेज गर्मी में लोग घर से निकलने में डरेंगे ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं को लोगों को समझना होगा कि एक दिन कुछ देर की गर्मी सहन करके वो एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसलिए सभी को वोट जरूर देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाए और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से मिलें और सशक्त भारत के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के फूल को वोट दें। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को भाजपा के प्रति आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकार के प्रति जागरूक रहें।
उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग न्यूज पेपर और टेलीविजन, रेडियो का इस्तेमाल नहीं करते जिससे भाजपा कमल फूल सरकार के कामों की सही जानकारी नहीं हो पाती। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है।
बैठक में अभनपुर विधायक
इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा पारसमणी साहू, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, नेहरू लाल साहू, खेलू राम साहू, रवि आर्य वर्मा, देवकी साहू, अश्वनी साहू समेत विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Shantanu Roy
Next Story