छत्तीसगढ़

शंकर नगर रोड में आज आवागमन करने से बचे

Nilmani Pal
17 March 2026 10:07 AM IST
शंकर नगर रोड में आज आवागमन करने से बचे
x

रायपुर। कांग्रेस के आज विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। भारत माता प्रतिमा (केनाल रोड, शंकर नगर) के पास आयोजित आमसभा और इसके बाद घेराव कार्यक्रम के चलते शंकर नगर रोड करीब 9 घंटे तक बंद रहेगी।

इस दौरान शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक और वहां से रानी दुर्गावती की मूर्ति होते हुए आनंद नगर चौक तक यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है और करीब 200 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। नवा रायपुर रोड सहित आसपास के इलाकों में सख्त निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम के चलते आनंद नगर चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा।

यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं। पंडरी की ओर से आने-जाने वाले वाहन शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए आईजी कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर जा सकेंगे। वहीं आनंद नगर चौक से पंडरी की ओर जाने वाले वाहन भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक और ऑक्सीजोन मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस ने आम लोगों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Next Story