छत्तीसगढ़
रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देने से बचें, दुर्ग पुलिस की अपील, हुई ये वारदात
jantaserishta.com
16 Aug 2026 5:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: धमधा नाका रोड पर वाहन रोककर युवक से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। धमधा नाका रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगकर युवक को रोकने के बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्का एवं धारदार हथियार से हमला कर युवक के पेट और पीठ में गंभीर चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी सूर्य प्रकाश निर्मलकर उर्फ सोनू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
जानें पूरा मामला
दिनांक 15.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मामा के घर से मोटर सायकल से दुर्ग स्टेशन जाने के लिए निकला था। रात्रि लगभग 03:00 बजे धमधा नाका रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे लिफ्ट मांगी। प्रार्थी द्वारा मोटर सायकल रोकने पर दोनों व्यक्तियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्का एवं धारदार हथियार से मारपीट की।
हमले में प्रार्थी के पेट एवं पीठ में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 575/2026, धारा 296, 351(3), 118(2), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी सूर्य प्रकाश निर्मलकर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक अपचारी बालक भी शामिल पाया गया है, जिसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम
1. सूर्य प्रकाश निर्मलकर उर्फ सोनू, उम्र प्रकरण अभिलेखानुसार, निवासी न्यू शांति नगर, एसडीएफसी बैंक के पीछे, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला-दुर्ग।
2. अपचारी बालक — विधि अनुसार पहचान गोपनीय।
जप्त सामग्री
1. घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





