
x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जरूरत मंद मरीजों के लिए जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक से तत्काल ब्लड की व्यवस्था की जा रही है। आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलिन मरीज कुणाल यादव उम्र 14 साल निवासी सोमनी को बी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी और मरीज को हर माह दो यूनिट ब्लड लगता है। ब्लड बैंक में बी निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था, तो ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल और प्रेरित करने पर अविनाश पारकर नया पारा दुर्ग और अनिल कारिया ऋषभ ग्रीन सिटी गंजपारा दुर्ग दोनों के द्वारा बी निगेटिव बहुमूल्य रक्त दान किया गया।
सिकलिन मरीज को ब्लड मुहिया कराया गया। अभी तक कुणाल को 20 यूनिट बी निगेटिव रक्त जिला चिकित्सालय दुर्ग से दिया जा चूका है। इस रक्तदान के समय डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, ब्लड बैक के नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता,काउंसलर टी एस एंथोनी, ब्लड बैंक टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज रूपेश सरपे, टेक्निशियन तरन्नुम, दिनेश, सूरज, कौशल, हिमांशु, माला प्रशिक्षणार्थी भारती, ज्योति, गोवर्धन, डेमन, नेहा एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ,जीवन दीप समीति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





