छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 1204.1 मिलीमीटर औसत वर्षा

Shantanu Roy
25 Sept 2026 2:06 PM IST
जिले में अब तक 1204.1 मिलीमीटर औसत वर्षा
x
छग
महासमुंद। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 1204.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1389.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें सरायपाली में 1338.0 मिलीमीटर, बसना में 1192.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 1133.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 1098.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 1072.9 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 25 सितम्बर को 30.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 39.8 मिलीमीटर, कोमाखान में 33.8 मिलीमीटर, बसना में 31.9 मिलीमीटर, पिथौरा में 28.7 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 24.7 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 22.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Next Story