छत्तीसगढ़
पहाड़ के पास पेड़ पर लटका मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
1 May 2026 11:11 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान ग्राम अछोली निवासी 36 वर्षीय अमित हत्थेल के रूप में हुई है. वह डोंगरगढ़ में ऑटो चालक के तौर पर कार्यरत था.
जानकारी के मतुाबिक, स्थानीय लोगों ने जब पेड़ पर शव लटका देख तत्काल डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. घटना स्थल पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बन गया.
पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू से जांच कर रही है. मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इस घटना के बाद अछोली और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





