छत्तीसगढ़

आटो चालक करता था नशे का कारोबार, चरस के साथ पकड़ाया

Admin2
10 Nov 2020 7:21 AM GMT
आटो चालक करता था नशे का कारोबार, चरस के साथ पकड़ाया
x

आरोपी लाला और नदीम गैंग का गुर्गा

छुटभैय्ये नेताओं की आड़ में लाला और नदीम गैंग का दबदबा बरकरार

रायपुर (जसेरि)। नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कबीर नगर पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए के चरस के साथ लाला और नदीम गैंग के गुर्गे को धर दबोचा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी रियाज खान लंबे समय से नशे का धंधा कर रहा था। वहीं अब पुलिस ने उसे दबोचा है। कबीर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि लाला और नदीम गैंग छत्तीसगढ़ के बड़े ड्रग्स डीलर है. और छुटभैये नेता के आड़ में धड़ल्ले से चला रहा है। पूरे राजधानी में लाला और नदीम गैंग का दबदबा है। राजधानी में ऑटो चलाने का झांसा देकर ड्रग्स का धंधा करने वाला तस्कर पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार की रात उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 लाख की चरस जब्त की गई। पुलिस को चकमा देने उसने कमर में चरस बांध रखा था। वह टाटीबंध चौक से लेकर भनपुरी के बीच आटो चलाते हुए चरस बेचता था।

कुछ ढाबों में आने वाले भी उसके ग्राहक थे। उसने पैसों का लालच देकर दिव्यांग को अपने काम में शामिल कर लिया था। एसएसपी अजय यादव ने बताया रोटरी नगर का रियाज खोखर(40) दिखावे के लिए ऑटो चलाता है। इसी की आड़ वह पिछले दो साल से चरस बेच रहा था। वह बिहार और बंगाल से चरस मंगाता था। कई ट्रक वालों से उसके संबंध हैं। वही उसके लिए चरस लाते थे। वह छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर उन्हें बेचता था। सप्ताह भर पहले एक युवक उसे चरस देकर गया था। इसकी भनक पुलिस को हो गई। पुलिस ने सोनडोंगरी के पास घेराबंदी की। रियाज मोपेड से भनपुरी जा रहा था। पुलिस ने रोककर उसकी मोपेड की जांच की तो कुछ नहीं मिला। जब उसका शर्ट उतरवाया तब कमर में बंधी चरस की पुडिय़ा मिली। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पहले उसने टालमटोल करने की कोशिश की। फिर उसने चरस बेचने की बात कबूल कर ली। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है जो चरस बेचते थे। पुलिस के अनुसार उसने एक दिव्यांग को अपने साथ मिलाकर उसके माध्यम से भी चरस बिकवाना शुरू किया था।

बिहार और बंगाल जाएगी पुलिस : पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल जब्त किया है। उसे जांच के लिए सायबर सेल भेजा गया है। रियाज का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। अफसरों के अनुसार बिहार और बंगाल टीम भेजी जाएगी। दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में नशे की तस्करी करने वालों को पकड़कर लाया जाएगा। उन्होंने इसमें सायबर सेल की टीम को लगाया है। नशे के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

नशा का कारोबार से जुड़े 51 लोग गए जेल : पुलिस ने पिछले तीन महीने में ड्रग्स, अफीम, चरस से लेकर अन्य तरह के नशे का कारोबार करने वाले 51 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सिर्फ ड्रग्स मामले में एक नाइजीरियन समेत 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में गिरफ्तार किसी भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सभी आरोपी जेल में हैं। इस मामले में रायपुर से 3 और भिलाई से दो लोग फरार है। उनकी तलाश की जा रही हैं। पुलिस गोवा और मुंबई के कुछ ड्रग्स तस्करों की तलाश कर रही हैं। पुलिस को कुछ फोन नंबर मिले है। उसकी जांच की जा रही हैं।

Admin2

Admin2

    Next Story