छत्तीसगढ़

ऑटो चालक ने किया महिला यात्री से रेप, कमाने खाने रायपुर के लिए निकली थी पीड़िता

Nil dhankar
30 Sept 2022 8:56 AM IST
ऑटो चालक ने किया महिला यात्री से रेप, कमाने खाने रायपुर के लिए निकली थी पीड़िता
x

बिलासपुर। मध्यप्रदेश की महिला को ऑटो चालक आसरा देने के बहाने अपने साथ ले गया और सरकंडा क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता मध्यप्रदेश की रहने वाली है। 27 सितंबर को वह अपने परिचितों के साथ कमाने खाने रायपुर जा रही थी। नए बस स्टैंड में वह उनके साथ बस चढ़ रही थी। इसी दौरान उसका मोबाइल गुम हो गया। वह ढूंढने चली गई। इस दौरान बस छूट गया। 30-35 साल की महिला के साथ उसकी चार महीने की बच्ची थी। वह बस स्टैंड में बैठी थी।

इसी दौरान उसे रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी ऑटो चालक कृष्ण कुमार रजक (26) मिला। देर रात वह महिला को अकेले देखा तो उसे आसरा देने के बहाने बहलाया फुसलाया। उसे भला आदमी समझा और उसके ऑटो में बैठकर चली गई। वह सरकंडा क्षेत्र के बहतराई स्थित अटल आवास के सुनसान व खाली मकान में ले गया। बताया वह उसके परिचित का घर है। यहां रात को उसके साथ दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया।


Next Story