छत्तीसगढ़

ऑटो चालक ने बाइक को मारी ठोकर, बुजुर्ग घायल

Nil dhankar
8 March 2022 8:46 AM IST
ऑटो चालक ने बाइक को मारी ठोकर, बुजुर्ग घायल
x
रायपुर

रायपुर। टाटीबंध चर्च के सामने ऑटो चालक ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार को चोट आई है. जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक टाटीबंध चर्च के सामने में ऑटो चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे बुजुर्ग के कंधे, पैर और कमर में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.


Next Story