छत्तीसगढ़

हाथ-पैर बांधकर ऑटो चालक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Nil dhankar
7 April 2024 5:10 PM IST
हाथ-पैर बांधकर ऑटो चालक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
x
रायपुर का हैं मामला

रायपुर। हाथ-पैर बांधकर ऑटो चालक को पीटने का मामला सामने आया हैं। सुभाष नगर निवासी मोहम्मद समीर नियाजुद्दीन ने इस मामले की शिकायत एसएसपी संतोष सिंह से की है। और बताया कि मेरा बड़ा भाई मोहम्मद शाहीद ऑटो चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करता है। 4 मार्च की रात 11 बजे जब वे अपने बड़े भाई को राईस चिकन लाने के लिए फोन किया था तब वह ऑटो चला रहा था हूं। वही काफी देर होने के बाद रात 12 बजे उसने दोबारा अपने भाई को फोन किया तो उसका मोबाईल बंद बताया। तभी दूसरे दिन यानी 5 मार्च को उसके दोस्त ने सोशल मीडिया का विडियो भेजा जिसमें मोहम्मद शाहीद का हाथ-पैर बांधकर अज्ञात लड़के उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

इस वारदात से मोहम्मद शाहीद खून से लथपथ हो गया था। सोशल मीडिया में लोकेशन बोरियाखुर्द का दिखा। वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि दीपेश साहू, सूरज नंदे व अन्य के द्वारा डाला गया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।





Next Story