छत्तीसगढ़

ऑटो डीलर गिरफ्तार, गैंग के साथ पकड़ाए 5 बाइक चोर भी

Nil dhankar
19 Dec 2022 3:00 PM IST
ऑटो डीलर गिरफ्तार, गैंग के साथ पकड़ाए 5 बाइक चोर भी
x

महासमुंद। जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक ऑटो डिलर सहित 6 अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 बाइक जब्त की है. जानकारी के अनुसार, बाइक चोरों ने रायपुर और महासमुंद के अलग-अलग इलाकों से मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है. आगे और कई खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है. ये कार्रवाई साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story